जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड: 15 जुआरी गिरफ्तार, 1.54 लाख कैश जब्त

रायपुर । रायपुर के फाफाडीह इलाके में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 15 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह में एक खुले मैदान में कुछ लोग बड़ी रकम लगाकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाकर मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,54,500 रुपए नकद, 52 ताश पत्तियां, कई मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए।
गिरफ्तार सभी 15 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और आगे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी है।
पुलिस ने साफ कहा है कि रायपुर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related News
thumb

राहुल गांधी की 54 विदेश यात्रा में खर्च हुए 60 करोड़ रुपये, फंडिंग ...

नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंड...


thumb

बिलासपुर में करोड़ों की ठगी, मुनाफे का लालच देकर 3.32 करोड़ हड़पे

बिलासपुर। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तोरवा निवासी अशोक कुमार गिडवानी, उसके बेटे मोहित गिडवानी और भा...


thumb

CSMCL स्कैम: उदय के इशारे पर तैयार होते थे फर्जी बिल, CDL अधिकारी ग...

रायपुर । छत्तीसगढ़ के CSMCL ओवर टाइम भुगतान घोटाला केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण और एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने CDL (Chhattisgarh Distilleries L...


thumb

झारखंड से लाई गई 15 लाख की अफीम जब्त: दुर्ग में दो तस्कर पुलिस के ह...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से 2 आरोपियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड से अफीम लाकर खपा रहे थे। आरोपियों के पास से...


thumb

IPL सट्टेबाजी मामले में पुलिस का छापा: 1 करोड़ नकद बरामद, मास्टरमाइ...

रायपुर/रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े बड़े कैश नेटवर्क का खुलासा करते हुए कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर-505 में...


thumb

रेत माफियाओं पर प्रशासन का एक्शन: भंवरमरा ऑक्सीजोन से वाहन जब्त

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर मंगलवार को र...