गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जंगल की ओर पहुंचने लगी वहीं डर का माहौल भी बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद भालू ने अचानक लल्लू ड्राइवर नामक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथों में चोट आई है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहली बार पूरी तरह सफेद रंग का भालू देखा गया है। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने के लिए जंगल की ओर जा रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भालू के पास न जाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि अकेले जंगल में प्रवेश न करें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि एल्बेिनिज्म नामक आनुवंशिक स्थिति का मामला है। इसमें शरीर में रंग बनाने वाले पिगमेंट की कमी या अभाव के कारण जानवर सफेद दिखाई देता है।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...