उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुंगेली और बिलासपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में हुए शामिल

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली और बिलासपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने के लिए बुरी नजर रखने वालों से सावधान रहने का आग्रह किया। आज भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर देशवासियों को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, 14 अगस्त 1947 को देश विरोधी ताकतों ने षड्यंत्र कर मां भारती के दो टुकड़े कर दिए। इस विभाजन में निर्दोष 20 लाख लोगों की जान गई। करोड़ों परिवार उजड़ गए। इस नरसंहार को कांग्रेस ने षड्यंत्र कर भुलाने का काम किया, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे सबक के रूप में याद रखने विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने झूलेलाल मंदिर परिसर मुंगेली और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर बिलासपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल एक जमीन का बंटवारा नहीं था, बल्कि करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों का भी दर्दनाक बिखराव था। 

श्री साव ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों की अथक तपस्या और बलिदान का परिणाम है, लेकिन विभाजन ने उस त्याग को गहरा आघात पहुंचाया। सत्ता की लालसा, सांप्रदायिक राजनीति और व्यक्तिगत स्वार्थ ने भारत की एकता और अखंडता पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि आज भी समाज में ऐसी ताकतें सक्रिय हैं, जो हमें फिर से बांटने का प्रयास कर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, जो समाज अपने इतिहास से सबक नहीं लेता, उसे भविष्य में और भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

बिलासपुर में निकली मौन रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव

श्री साव ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में तख्ती लेकर बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर से सीएमडी चौक तक मौन रैली निकालकर विभाजन में शहीद हुए नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस स्मृति दिवस का उद्देश्य केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर एकजुट होकर राष्ट्र की रक्षा करना है।

संगोष्ठी में मुंगेली के वरिष्ठ विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी जी, वरिष्ठ नेता श्री गिरीश शुक्ला जी, जिला पंचाय अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय जी, श्री शैलेश पाठक जी, श्री प्रेम आर्य जी, श्री अशोक मंगलानी जी, श्री राजकुमार जी,भाजपा पदाधिकारी गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। वहीं मौन रैली में विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, शहर अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, क्रेडा अधक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री रामदेव कुमावत जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, सभी नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


Related News
thumb

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी जिम्...

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्...


thumb

तांदूला नहर: नहाने गए पिता-पुत्री समेत तीन बहे, 400 मीटर दूर मिला ब...

बालोद । जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में एक दुखद घटना हुई है। तांदूला नहर में नहाने गए तीन लोग तेज बहाव में बह गए। इस घटना में पित...


thumb

लात-घूंसों और चप्पलों से पास्टर की पिटाई, गांव छोड़ने का अल्टीमेटम,...

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट...


thumb

5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km की स्पीड से हवा चलेगी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर अब थोड़े नरम पड़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

कोरिया। प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुवि...


thumb

जगरगुण्डा में बनेगी एजुकेशन सिटी : प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दंत...

सुकमा। जिले के जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में इस महत्...