उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से लोरमी क्षेत्र को करोड़ों की सौगात, 15 करोड़ रुपए में होगा इन सड़कों का निर्माण

लोरमी क्षेत्र के गांवों में लगातार बन रही पक्की सड़कें, अब हर मौसम में होगा निर्बाध आवागमन : डिप्टी सीएम अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से लोरमी क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी है। उनके सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उसी कड़ी में लोरमी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृति दी है।

लोरमी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्ग से सेमरिया लछनपुर तक 2 किमी सड़क निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। नवलपुर से कोतरी हाई स्कूल मार्ग (2.625 किमी) के लिए लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपए तथा हड़गांव से कोतरी मार्ग (2.70 किमी) के लिए लगभग 3 करोड़ 55 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

इसके साथ ही डिंडोल माइनर केनाल से चंद्रपुर विचारपुर मार्ग (2.00 किमी) के लिए लगभग 2 करोड़ 49 लाख रुपए और डिंडौरी से चंदियाभाठा मार्ग (2.60 किमी) के लिए लगभग 3 करोड़ 87 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के गांवों को बेहतर संपर्क मिलेगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

वहीं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में लोरमी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य तेजी से पूरे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। गांव-गांव पक्की सड़कों से जुड़ रहे हैं और आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है। इन कार्यों से ग्रामीणों में उल्लास और उत्साह का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन महत्वपूर्ण सौगातों के लिए श्री साव के प्रति आभार व्यक्त की और इसे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...