प्रत्येक नागरिक वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बढ़ाएं आगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सात दिवसीय स्वदेशी मेला का किया शुभारंभ

सरकार स्थानीय उद्यमों और पारंपरिक कला को दे रही बढ़ावा, सकारात्मक प्रयासों से आए बेहतर परिणाम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वदेशी मेला में लगे स्टाल का किया अवलोकन, स्थानीय उत्पादों की ली विस्तृत जानकारी


बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की शाम बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सात दिवसीय स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। इस मेले में स्वदेशी उत्पादों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों ने अपने विविध एवं पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया है। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उद्यमों और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वदेशी मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी संस्कृति, संस्कार, परंपरा और लोककला में निहित है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मेले स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, और छोटे उद्यमियों को आर्थिक मजबूती भी देते हैं। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षण और उनके प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया।


उप मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकते हैं। आज भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। इसमें स्वदेशी अभियान का बड़ा योगदान है। इससे हमारी संस्कृति, स्थानीय पहचान और आत्मसम्मान को मजबूती मिली है। 



 डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को आत्मनिर्भरता के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जन जागरूकता से ही भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी


आज हम धीरे-धीरे रक्षा उत्पादों पर आत्मनिर्भर हो रहे हैं, देश में ही निर्माण किये गए ब्राम्हॉस ओर आकाश मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन देशों को घुटने पर ला दिया। वहीं हमारे वैज्ञानिकों ने मंगलयान, चंद्रयान और ना जाने कितने उपग्रह का सफल प्रक्षेपन कर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। केवल स्वदेशी ही एकमात्र मंत्र है जिसके बल पर हर व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराई जा सकती हैं। वहीं मेला स्थल में पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक उत्पादों की जमकर खरीदी की। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वदेशी मेला के मुख्य अतिथि होंगे। 


इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, निगम सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, दीपक सिंह ठाकुर, गुलशन ऋषि जी,स्वदेशी जागरण मंच प्रांत प्रमुख अमर बंसल, प्रवीण झा, डॉ सुशील श्रीवास्तव, अरुणा दीक्षित,  जसप्रीत सलूजा, डॉ प्रफुल्ल शर्मा, चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष ललित माखीजा, कमल सोनी, देवेंद्र कौशिक, ज्योतिंद्र उपाध्याय, सुभ्रत चाकी, सौमित्र गुप्ता, दीप्ति वाजपेयी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...