कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से स्वास्थ्य विभाग को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

रायपुर। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में रायपुर के शासकीय अस्पताल, पंडरी में चिकित्सा उपकरणों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है और इसी कड़ी में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं प्रभावी उपचार का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 2,250 चिकित्सा उपकरण स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए, जिससे अस्पतालों में उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाती हैं, बल्कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में भी सहायक होती हैं।
उक्त चिकित्सा उपकरण भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए हैं, जो समाज और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संस्थागत सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण है।

 

Related News
thumb

रायगढ़ में ब्लैकमेलिंग का मामला: BJP से निष्कासित पार्षद ने रेप केस...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने ...


thumb

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: चलती मेटाडोर में लगी भीषण आग, ड्राइव...

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे पर कुरूद राखी मोड़ के पास एक चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। मेटाड...


thumb

शराब पीने से रोकने पर भड़के युवक: वकील पर चाकू से हमला, चारों आरोपी...

रायपुर। रायपुर के राजातालाब इलाके में नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों क...


thumb

खेतों के बीच अवैध गांजा खेती पकड़ी गई: मंगोरा में 36 पौधे जब्त

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...


thumb

ग्रामीणों को मिली राहत: ITBP ने सहयोग से तैयार किया 60 मीटर का लकड़...

नारायणपुर। जिले के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र अंर्तगत ओरछा थाना क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुड़मेल गांव के पास आईटीबीपी की 38वीं ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 1192 विद्यार्थियों ने दिखाई ...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ...