मदननगर कोयला परियोजना: कनकनगर में चौपाल आयोजित, ग्रामीणों के साथ विकास और विस्थापन पर मंथन

सूरजपुर । आज एसईसीएल भटगांव क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित मदननगर कोयला खदान परियोजना से प्रभावित ग्राम कनकनगर के खातेदारों एवं ग्राम वासियों की समस्याओं को जानने और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने के उद्देश्य से ग्राम कनकनगर में जिला प्रशासन द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें भूमि अधिग्रहण, मुआवजा निर्धारण, रोजगार एवं पुनर्वास से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
चौपाल में प्रभावित खातेदारों की संख्या, ग्राम के लिए निर्धारित रोजगार की संख्या तथा मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। साथ ही भूमि अधिग्रहण के पश्चात् जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय ष्क्लबिंग कांसेप्टष् के संबंध में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रति 02 एकड़ भूमि पर एक रोजगार के लिए आदिवासी खातेदार केवल आदिवासी के साथ तथा गैर-आदिवासी खातेदार केवल गैर-आदिवासी के साथ ही भूमि क्लब कर सकते हैं।
ग्रामवासियों के प्रतिनिधियों द्वारा जमीन के बदले जमीन की मांग रखी गई। इस पर संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम (आरएफसीटीएलएआरआर)  के प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 06 डिसमिल भूमि प्रदान की जाएगी।
चौपाल में ग्राम पंचायत कनकनगर के सरपंच शिवप्रसाद कोड़ाकू, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, जयमंगल, नन्दलाल सहित लगभग 200 ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम प्रतापपुर, एसडीओपी प्रतापपुर, थाना प्रभारी खड़गवा, तहसीलदार प्रतापपुर तथा नायब तहसीलदार प्रतापपुर उपस्थित रहे।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...