यात्रीगण कृपया ध्यान देवें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेन रद्द, देखिए सूची

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने विकास कार्यों के चलते रद्द की है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत बॉक्स पुशिंग के लिए आरएच-गर्डर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है। यह काम बोरा तलाव-दरेकसा खंड के लेवल क्रॉसिंग पर किया जाएगा।

इस कार्य के लिए 13-14 फरवरी तथा 13-14 मार्च को अप एवं डाउन लाइन सहित तीसरी लाइन पर ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कई यात्री गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

इन तिथियों पर निम्नलिखित मेमू गाड़ियां निरस्त रहेंगी-


  1. गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  2.  गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  3. गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू (14, 15 फरवरी व 14, 15 मार्च)
  4. गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  5. गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  6. गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  7. गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  8. गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च) 
  9.  गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च)
  10.  गाड़ी संख्या 18109 टाटा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 13 फरवरी और 13 मार्च को दुर्ग-बोरातलाव खंड के बीच नियंत्रित किया जाएगा।


गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी 13 फरवरी और 13 मार्च को इसी खंड में नियंत्रित रहेगी।


 

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...