'रोहित शर्मा' का निधन, अचानक आई मौत की खबर से पूरे खेल जगत में शोक

जयपुर: खेल जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का निधन हो गया। बताया गया कि रोहित शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के एक निजी अस्पाल में उनका उपचार चल रहा था।

शनिवार तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया था और उपचार के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गई। रोहित शर्मा के निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। बता दें रोहित शर्मा राजस्थान के पूर्व रणजी प्लेयर हैं और उन्होंने टी20 मैच भी खेला है।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के पूर्व रणजी और फर्स्ट क्लास खिलाड़ी रोहित शर्मा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और जयपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सीधे हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपना डेब्यू राजस्थान वर्सेस सर्विसेज मैच में किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की जर्नी उन्होंने 2004 में शुरू की और वो 2009 में खत्म हो गई, हालांकि इसके बाद भी वो ए श्रेणी के मैच खेलते थे।

रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी, फर्स्ट क्लास और अन्य फॉर्मेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, साथ ही अपनी लेग स्पिन गेंदों से भी महत्वपूर्ण योगदान देते थे। सामोता ने रोहित शर्मा के निधन को राजस्थान क्रिकेट जगत के लिए एक अतुलनीय क्षति बताते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना की।

साथ ही कहा कि राजस्थान क्रिकेट संघ परिवार इस दुखद घड़ी में रोहित के परिवार के साथ है। इनके अलावा सभी आरसीए कार्यकारिणी, जिला क्रिकेट संघ सदस्यों, पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...