CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी की मौत, एक गंभीर

कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है. वहीं एक को गंभीर चोट आई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है.


जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई. जबकि नाती को गंभीर चोट आई है. घायल महिला और पुरुष की कटघोरा CHC अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार कटघोरा से ग्राम आछीदादर की ओर जा रहे थे उसी दौरान सगुना के पास हादसे का शिकार हो गए. मामले में कटघोरा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...