गैरहाजिरी पर सख्ती: जनगणना ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न विभागों के 44 कर्मचारी प्रशिक्षण और ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बाधा डालने और निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया गया है। नगर निगम रायपुर के उपायुक्त जनगणना जसदेव सिंह बाबरा ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य से इंकार करना या इसमें बाधा डालना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11(1)() के तहत दंडनीय अपराध है।

उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ राज्य सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरणमकान सूचीकरण और मकानों की गणना—1 मई 2026 से शुरू हो रहा है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आगे भी जो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई होगी।

Related News
thumb

खनिज सचिव का 11 जिलों को आदेश:रेत के अवैध खनन या परिवहन पर सीधे कले...

रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...


thumb

झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: युवती को तड़पा-तड़पाकर मारा, दोषी महि...

रायपुर । झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए इलाज करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में रायपुर कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुन...


thumb

बिलासपुर ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी: डिप्टी मैनेजर पति स...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अ...


thumb

बिलासपुर जोन में रेल व्यवस्था प्रभावित: 19 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी...

बिलासपुर । बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्...


thumb

जादू-टोना के शक ने बनाया हत्यारा: दो सगे भाइयों ने ली ग्रामीण की जा...

जगदलपुर । बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही ए...