जगदलपुर । बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल दोपहर की वारदात हुई है। मृतक मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही दो सगे भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में वहां पहुंचे। दोनों ने मंगलू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।
विवाद
बढ़ने
पर
आयतु
ने
अचानक
चाकू
निकालकर मंगलू
के
सीने
पर
हमला
कर
दिया।
हमले
में
घायल
मंगलू
जब
तड़पने
लगा,
तब
बड़े
भाई
सुखराम
ने
चाकू
छीनकर
उसका
गला
रेत
दिया।
मौके
पर
ही
मंगलू
की
मौत
हो
गई।
वारदात के
बाद
दोनों
आरोपी
जंगल
की
ओर
फरार
हो
गए।
सूचना
मिलते
ही
दरभा
पुलिस
ने
इलाके
में
घेराबंदी कर
1 मई
को
दोनों
आरोपियों को
गिरफ्तार कर
लिया।
पुलिस
ने
आरोपियों के
खिलाफ
BNS की
धारा
103(1) और
3(5) के
तहत
मामला
दर्ज
कर
उन्हें
न्यायिक हिरासत
में
भेज
दिया
है।
जिले
में
एक
बार
फिर
अंशविश्वास के
चलते
हत्या
हुई
है।
अंधविश्वास ने
खतरनाक
परिणामों को
उजागर
कर
दिया
है,
जहां
शक
के
आधार
पर
एक
व्यक्ति की
जान
ले
ली
गई।
बस्तर
में
जादू-टोना के शक
में
इससे
पहले
भी
कई
हत्याएं हो
चुकी
हैं।
रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...
रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभ...
रायपुर । झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए इलाज करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में रायपुर कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुन...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अ...
बिलासपुर । बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्...