मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के गांव टेढाधौरा की होनहार बेटी कुमारी सुप्रिया ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई हैं। इस सफलता से उन्होंने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा में सुप्रिया ने पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर बधाई दी है। सुप्रिया की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर में हर्ष का माहौल है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया में पोस्ट पर लिखा कि, मुंगेली जिले के गांव टेढाधौरा की होनहार बेटी कुमारी सुप्रिया ठाकुर जी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
CDS जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे देश में चौथा रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है सुप्रिया जी ने, आपकी इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
आपकी मेहनत, लगन और राष्ट्र सेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन। मां महामाया से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करती रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! जय हिंद!
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...