टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने शुक्रवार को बड़ा उलटफेर कर इतिहास रच दिया है। सभी क्रिकेट पंडितों को चौंकाते हुए जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से मात दे दिया है। जिम्बाब्वे ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रन ही बना पाई और मैच गंवा दिया। विश्व कप में जिम्बाब्वे की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है।
170 रन का बचाव करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और अपने दूसरे ही ओवर से ऑस्ट्रेलिया पर हल्ला बोल दिया। ब्लेसिंग मुजारबानी ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जोश इंगलिस को 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वहीं इसके बाद कैमरन ग्रीन और टिम डेविड तो खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लगातार विकेट गिरते ही रहे और एक समय उनका स्कोर 29 रन पर 4 विकेट हो गया। यहां से ग्लेन मैक्सेवल (31) ने मैथ्यू रेनशॉ के साथ एक 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप लगाई, लेकिन वो काफी नहीं थी। अंत में रेनशॉ भी 65 रन बनाकर आउट हो गए और यहां से जिम्बाब्वे के लिए जीत कुछ ही कदम दूर रह गई थी। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 और ब्रैड इवांस ने 5 विकेट हासिल किए।
जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। बेनेट ने 56 गेंदों पर 7 चौके लगाकर जिम्बाब्वे के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। जिम्बाब्वे ने 15 ओवर तक एक विकेट पर 125 रन बना लिए थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम ओवरों में वापसी की और आखिरी पांच ओवरों में केवल 44 रन ही दिए।
विकेटकीपर तादिवानाशे मारुमानी (35) और रयान बर्ल (35) और कप्तान सिकंदर रजा 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में शुरुआत में धार की कमी दिखी और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया।
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एडम जांपा का भी अच्छी तरह से सामना किया। जांपा ने अपने चार ओवरों में 31 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। पहले बल्लेबाजी का न्यौता अपने वाले जिम्बाब्वे की पारी का मुख्य आकर्षण मारुमानी और बेनेट के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवरों में 61 रन की साझेदारी थी।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्स्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और ट्रेविस हेड 29 रनों के अंदर ही पैवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ के बीच 59 गेंदों में 77 रन की पार्टनरशिप हुई।
मगर रयान बर्ल ने मैक्सवेल की पारी को 31 रनों पर रोककर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस दोनों 6-6 रन बना पाए। रेनशॉ भी 44 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए। उनके रूप में ऑस्ट्रेलिया को 139 रनों पर 8वां झटका लगा. एडम जाम्पा दो रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। टीम को 9वां झटका लगा और आखिर में मैथ्यू कुह्नेमन रन आउट हो गए।
अहमदाबाद में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में भारत और South Africa के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। भारतीय टीम को तीसरा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज ...
भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अमेरिका पहुंच गई है। टीम के उपकप्तान तीन दिन बाद पहुंचे।
भमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात टीम की यह 6 मैचों में तीसरी ...
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024)का फाइनल मुकाबला रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली ...
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को साउथ अफ्रीका की बेनोनी में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम आमने...