WPL 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024)का फाइनल मुकाबला रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस साल WPL को नया चैंपियन मिला है। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने यह खिताब जीता था। हालांकि, क्या आपको पता है इस साल महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम और उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कितनी राशि मिली है। हम आपको इस खबर में उसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

 

आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी विजेता टीम पर पैसों की बरसात होती है। आप इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महिला प्रीमियर लीग की इनामी राशि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में विजेता टीम को मिलने वाली राशि से दोगुनी है।


महिला प्रीमियर 2023 में विजेता टीम मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी जीतने के इनाम के तौर छह करोड़ रुपये की राशि मिली थी। वहीं, उपविजेता दिल्ली टीम को तीन करोड़ रुपये मिले थे। इसी तरह इस बार भी विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह करोड़ रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स को तीन करोड़ रुपये मिले। पीएसएल में विजेता टीम को इस बार 120 मिलियन पाकिस्तानी रुपये यानी भारतीय राशि के अनुसार 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, यानी WPL से लगभग आधा और उपविजेता टीम से थोड़ा ज्यादा। वहीं, पीएसएल में उपविजेता टीम को 1.4 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो कि महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता टीम से बिल्कुल आधा है। पीएसएल का फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा।


आईपीएल की तुलना में WPL में मिलने वाली प्राइज मनी काफी कम है। पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले थे। वहीं, उपविजेता गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ करोड़ रुपये का चेक मिला था। हालांकि, महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन टीम को मिलने वाली राशि की तुलना अगर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है। महिला प्रीमियर लीग में जीतने वाली टीम को पीएसएल चैंपियन की तुलना में करीब दोगुनी राशि मिलती है।

Related News
thumb

T20 World Cup 2026: भारत को तीसरा झटका, अभिषेक 15 रन पर आउट

अहमदाबाद में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में भारत और South Africa के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। भारतीय टीम को तीसरा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज ...


thumb

T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर रचा इतिहास, दिग्ग...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने शुक्रवार को बड़ा उलटफेर कर इतिहास रच दिया है। सभी क्रिकेट पंडितों को चौंकाते हुए जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रे...


thumb

टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया से जुड़े हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया मे...

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अमेरिका पहुंच गई है। टीम के उपकप्तान तीन दिन बाद पहुंचे।


thumb

IPL 2024 : तेवतिया-राशिद की आतिशी पारी, सीजन में राजस्थान की पहली हार

भमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात टीम की यह 6 मैचों में तीसरी ...


thumb

अंडर-19 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने पाक को हराया, भारत से इस दिन होग...

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को साउथ अफ्रीका की बेनोनी में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम आमने...