अंडर-19 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने पाक को हराया, भारत से इस दिन होगा फाइनल

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को साउथ अफ्रीका की बेनोनी में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम आमने सामने होगी। यह खिताबी भारतीय टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था। वहीं दूसरा सेमीफाइनल रविवार (11 फरवरी) को बेनोनी में ही खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। आखिरी विकेट ने कंगारू टीम को जीत दिलाई।

बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 2 बार टक्कर हुई है। दोनों ही बार भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल में तीसरी बार टक्कर होगी।

यदि भारतीय टीम जीतती है, तो यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत की हैट्रिक होगी। इससे पहले भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2012 और 2018 में हरा चुकी है। पिछला वर्ल्ड कप 2022 खिताब भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता था।

भारतीय टीम 9वीं बार फाइनल में पहुंची

बता दें कि भारतीय टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं. जबकि 3 बार उसे फाइनल में हार मिली है. इस तरह भारतीय टीम अब 9वीं बार फाइनल में पहुंची है. भारतीय टीम ने यह वर्ल्ड कप खिताब 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 सीजन में जीते हैं.

जबकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 बार खिताब जीता है। उसने यह खिताब 1998, 2002 और 2010 सीजन में जीते हैं। उसे फाइनल में दो बार हार मिली है। यह दोनों ही बार भारतीय टीम ने कंगारुओं को शिकस्त दी थी। 

Related News
thumb

T20 World Cup 2026: भारत को तीसरा झटका, अभिषेक 15 रन पर आउट

अहमदाबाद में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में भारत और South Africa के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। भारतीय टीम को तीसरा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज ...


thumb

T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर रचा इतिहास, दिग्ग...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने शुक्रवार को बड़ा उलटफेर कर इतिहास रच दिया है। सभी क्रिकेट पंडितों को चौंकाते हुए जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रे...


thumb

टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया से जुड़े हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया मे...

भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अमेरिका पहुंच गई है। टीम के उपकप्तान तीन दिन बाद पहुंचे।


thumb

IPL 2024 : तेवतिया-राशिद की आतिशी पारी, सीजन में राजस्थान की पहली हार

भमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स (GT) ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात टीम की यह 6 मैचों में तीसरी ...


thumb

WPL 2024 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से...

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024)का फाइनल मुकाबला रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली ...