रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव असम दौरे से लौटने के बाद भाजपा की मजबूती और विपक्ष की कमजोरी पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने असम और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की दिशा और दशा बदली है। अधोसंरचना विकास, सड़क, बिजली और जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता का जीवन आसान हुआ है। साव ने दावा किया कि जनता ने एनडीए सरकार को फिर से समर्थन देने का मन बना लिया है और इस बार भाजपा पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस के असम दौरे और जीत के दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मैदान में नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस अपने संगठन को संभाल नहीं पा रही है और केवल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि असम की जनता हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार के कामों पर भरोसा जता चुकी है और विकास की गति को आगे बढ़ाने का निर्णय कर चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर साव ने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया, लेकिन सवाल उठाया कि पहले भेजे गए नेताओं ने छत्तीसगढ़ के हित में क्या किया। बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक में कथित पिटाई और मौत के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की है और जांच जारी है।
नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन की दिशा में तेजी आई है। बस्तर के विकास के लिए विशेष रोडमैप तैयार कर अधोसंरचना और योजनाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है।
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्...
बालोद । जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में एक दुखद घटना हुई है। तांदूला नहर में नहाने गए तीन लोग तेज बहाव में बह गए। इस घटना में पित...
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर अब थोड़े नरम पड़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
कोरिया। प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुवि...
सुकमा। जिले के जगरगुण्डा में एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ी और दूरदर्शी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में इस महत्...