सड़क हादसे में 4 कोबरा बटालियन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

धमतरी। सड़क हादसे में चार कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में सवार पांच कोबरा बटालियन के जवान रायपुर जा रहे थे। हादसा धमतरी जिले के मार्ग पर हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अनियंत्रित रूप से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

दुर्घटना की सूचना के बाद अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, इसके बाद शवों और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस कहना है कि, हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, लेकिन तेज रफ्तार और ट्रक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related News
thumb

धमतरी में डीएसएफ जवान की संदिग्ध मौत

जिले में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। घटना की जानकार...


thumb

अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी समेत 12 गिरफ्तार

जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार...


thumb

सामूहिक कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, पहले से शादीशुदा जोड़े ने...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि...


thumb

एनपीएस बीमा राशि में 1.19 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ी 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में जीवित लोगों को मृ...


thumb

दोस्त-दोस्त ना रहा, हत्या : शराब में जहर मिलाया, फिर दोस्त को पिला ...

बिलासपुर जिले में दो दोस्तों ने शराब में जहर देकर दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।