धमतरी। जिले में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी निवासी शिव प्रसाद ध्रुव पुलिस लाइन में पदस्थ थे और गंगरेल में रह रहे थे। बुधवार सुबह परिजन जब उनके कमरे में पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार...
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि...
दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ी 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में जीवित लोगों को मृ...
सड़क हादसे में चार कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ।
बिलासपुर जिले में दो दोस्तों ने शराब में जहर देकर दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।