भिलाई। दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ी 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में जीवित लोगों को मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकाली गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कनोजिया (44) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वह बोरसी दुर्ग का निवासी है और इलाके में ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी एनपीएस निकासी के नाम पर लोगों से आधार, पैन और बैंक संबंधी जानकारी लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उनके नाम पर झूठे मृत्यु दावे प्रस्तुत कर राशि निकालता था। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को एचडीएफसी लाइफ कंपनी लिमिटेड, बोकारो के प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एनपीएस खातों में फर्जी मृत्यु दावा कर करीब 1.19 करोड़ रुपये की निकासी की गई है। जांच में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग सामने आया।
मामले में कंपनी के पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि उसने जाली दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन प्रक्रिया को दरकिनार किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
जिले में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। घटना की जानकार...
जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार...
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि...
सड़क हादसे में चार कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ।
बिलासपुर जिले में दो दोस्तों ने शराब में जहर देकर दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।