अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी समेत 12 गिरफ्तार

अंबिकापुरजिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।

छापे के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि दो महीने पहले भी शहर में इसी तरह के एक मामले का खुलासा हुआ था। उस दौरान कोतवाली पुलिस ने आकाशवाणी चौक के पास एक होटल में दबिश देकर महिला सहित सात लोगों को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related News
thumb

धमतरी में डीएसएफ जवान की संदिग्ध मौत

जिले में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। घटना की जानकार...


thumb

सामूहिक कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, पहले से शादीशुदा जोड़े ने...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि...


thumb

एनपीएस बीमा राशि में 1.19 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ी 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में जीवित लोगों को मृ...


thumb

सड़क हादसे में 4 कोबरा बटालियन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में चार कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ।


thumb

दोस्त-दोस्त ना रहा, हत्या : शराब में जहर मिलाया, फिर दोस्त को पिला ...

बिलासपुर जिले में दो दोस्तों ने शराब में जहर देकर दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।