Assembly election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा: 70 नाम तय इस तारीख को आ सकती है कांग्रेस की पहली सूची

सतअंजोर,रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी कल 11 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस सूची में कितने नाम होंगे, लेकिन पहले चरण की 20 सीटों के लिए नाम जारी होना तय है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 90 में से लगभग 70 सीटों पर सिंगल नाम तय हो गए हैं, जबकि 20 सीटों पर दो दो नामों का पैनल बना है। बताया जा रहा है कि पार्टी को सबसे ज्यादा समस्या टिकट काटने को लेकर हो रही है।

छत्तीसगढ़ की खबरें पाने हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े। इस पर क्लिक करें, खबर शेयर करें.... 

कांग्रेस की परंपरा रही है कि पार्टी कभी भी सिटिंग एमएलए की टिकट नहीं काटती है, लेकिन पार्टी के सर्वे में पता चला है कि लगभग 20 से ज्यादा विधायकों (इनमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं) से उनसे क्षेत्र की जनता नाराज है। वहां मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जाने का विरोध हो सकता है। इसके बावजूद पार्टी ने मौजूदा सभी मंत्रियों को टिकट देने का फैसला किया है।

दो का टिकट कटना लगभग तय

कांग्रेस के दो सिटिंग एमएलए का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें पहला नाम देवेंद्र यादव का है। यादव मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं बावजूद इसके पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी। वहीं चंद्रदेव राय को भी इस बार पार्टी टिकट नहीं देगी। दोनों पहली बार के विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी चयन को लेकर हुए बैठकों में इन दोनों को टिकट दिए जाने पर एक राय नहीं बन पाई।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर नेता दोनों को टिकट दिए जाने के खिलाफ में हैं। बता दें कि कथित कोल स्कैम में ईडी ने इन दोनों को भी आरोपी बनाया है, इसी वजह से पार्टी के ज्यादातर नेता इनको टिकट दिए जाने के विरोध में है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...