3 महीने तक छुट्टियों पर रोक: बिना अनुमति छुट्टी ली तो होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर  ।  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीने के लिए रोक लगा दी गई है। यह फैसला जनगणना और सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के छुट्टी पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। साथ ही अगले तीन महीनों तक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक कोई भी शासकीय कर्मचारी सक्षम अधिकारी से छुट्टी मंजूर कराए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित रहता है, तो इसे सेवा में बाधा मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी में भी देनी होगी सूचना
आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचने पर इसकी लिखित पुष्टि करनी होगी।
लंबी छुट्टी से पहले जिम्मेदारी सौंपना जरूरी
अगर कोई कर्मचारी लंबी छुट्टी (अर्जित अवकाश आदि) पर जाता है तो उसे पहले अपने काम का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना होगा।
सख्ती से पालन के निर्देश
सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने और बड़े सरकारी कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related News
thumb

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, दंतेवाड़ा जिले म...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखि...


thumb

सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स...


thumb

प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग को समय पर ...

जशपुरनगर। सिंगी बहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और ...


thumb

जशपुर में विशेष अभियान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तं...

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसप...


thumb

बीजापुर में बहिष्कार या दबाव डालने की नोटंकी...

बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दि...


thumb

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, सरेंडर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हु...