रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी संगठन के चुनाव चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि, रायपुर में अब भाजपा के 16 की जगह पर 20 मंडल होंगे।
भाजपा संगठन पर्व के दौरान 4 नए मंडलों का विस्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठन चुनाव के लिए हुई कार्यशाला के दौरान 4 नए मंडलों की घोषणा की गई है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष (शहर) जयंती पटेल ने बताया कि नए चार मंडलों में मां बंजारी मंडल, मोवा मंडल, टाटीबंध मंडल और भाठागांव मंडल शामिल किया जाना है। नए मंडलों में भी संगठन पर्व के दौरान नियुक्तियां होंगी।
प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख के मुताबिक तीन दिसंबर की स्थिति में 20 हजार दो सौ बूथों में बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गुरुवार को वनग्राम अचानकमार में जनचौपाल लगाकर अपने 8 ग्राम पंचायतों के परिवारजनों से सार्थक ...
11 साल में पीएम मोदी का चौथी बार भूटान दौरा
जनपद पंचायत तिल्दा से टिकेश्वर मनहरे हुए अध्यक्ष निर्वाचित