रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर है। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात हुई है। गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे।
इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे, गुजरात प्रवास के दौरान सीएम साय केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन यानी 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद वह मंगलवार रात रायपुर लौट आएंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गुरुवार को वनग्राम अचानकमार में जनचौपाल लगाकर अपने 8 ग्राम पंचायतों के परिवारजनों से सार्थक ...
11 साल में पीएम मोदी का चौथी बार भूटान दौरा
जनपद पंचायत तिल्दा से टिकेश्वर मनहरे हुए अध्यक्ष निर्वाचित
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी संगठन के चुनाव चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि, रायपुर में अब भाजपा के 16 की जगह पर 20 मंडल होंगे।