आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिकट पर फैसला 3 दिन में


रायपुर  आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का ग्लोबल शोकेस बनने जा रहा है। स्टेडियम के 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा है।

120 से अधिक देशों में जब मैच का सीधा प्रसारण होगा तो यहां की लोक कला, रंग और परंपरा भी दुनिया देखेगी। मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। इसी के साथ फ्रेंचाइजी अगले तीन से चार दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर टिकटिंग, एंट्री सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देगी। खास बात यह है कि इस बार एंट्री पूरी तरह डिजिटल होगी।
बाउंड्री साइज 90 यार्ड से घटाकर 71–75 यार्ड किया गया है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। क्यूरेटर शमीम मिर्जा के अनुसार पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। सुरक्षा के लिहाज से बिना आईडी कार्ड एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। स्टेडियम की क्षमता 60 हजार के आसपास रखी गई है, वहीं ड्रेनेज सिस्टम और अन्य मरम्मत कार्य भी अंतिम चरण में हैं।
स्टेडियम के 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को लोक कला और पारंपरिक थीम से सजाया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ी हस्तशिल्प, माटी के रंग और स्थानीय डिजाइन शामिल होंगे। उद्देश्य यह है कि मैच के दौरान टीवी प्रसारण में सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी दिखे।
इस बार पारंपरिक टिकट काउंटर की भीड़ नजर नहीं आएगी। दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज और क्यूआर कोड मिलेगा। स्टेडियम के गेट पर इसी क्यूआर कोड को स्कैन कर एंट्री दी जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, इससे फर्जी टिकट और ब्लैक मार्केटिंग पर नियंत्रण रहेगा।

Related News
thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...