अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में की गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा पौंसरी–बालसमुंद रोड पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा, के कब्जे वाले दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं पाई गई।
तलाशी के दौरान वाहन से 250 पाव देशी मसाला मदिरा (कुल 45 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य करीब 80,000 रुपये है। मौके पर ही मदिरा को विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।
आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष 7803036415 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...