सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर 52 हजार नगद और सामान लूटे, तीन पर FIR दर्ज

सरगुजा  सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुलेट का हॉर्न और ईयरफोन छीनकर आरोपी फरार हो गए।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवकों को डराया और लूटपाट की। इसके बाद पीड़ित युवकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम दतिमा का रहने वाला पप्पू राजवाड़े 27 अप्रैल को करीब 3 बजे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (CG 29 AH 1811) लेकर लाइट बनवाने अंबिकापुर आया था।

उसके साथ उसका साथी टेमसाय राजवाड़े डीजे का स्पीकर लेने अंबिकापुर आया था, लेकिन डीजे पहले से बुक होने के कारण उसे स्पीकर नहीं मिल सका। इसके बाद दोनों शाम करीब 6 बजे बुलेट से वापस अपने घर लौटने के लिए निकल गए।

अंबिकापुर-बनारस रोड पर मिश्रा होटल के पास जब पप्पू और टेमसाय राजवाड़े अपनी बुलेट से पहुंचे, तभी पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

उन्होंने तेज बाइक चलाने की बात कहकर उन्हें धमकाया और टेमसाय से बुलेट की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट भी की। डर के कारण बुलेट सवार युवकों ने उन्हें पुलिसकर्मी समझ लिया।

बाइक सवार युवकों में से एक ने बुलेट खुद स्टार्ट की और पप्पू टेमसाय को जबरन पीछे बैठा लिया। इसके बाद वह तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर उन्हें कमोदा बिहार की ओर ले गया। उसके साथी भी पीछे-पीछे बाइक से वहां पहुंच गए।

कमोदा बिहार के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों से कहा कि या तो थाने चलो या पैसे दो। इस पर दोनों ने बताया कि उनके पास नकद पैसे नहीं हैं।

आरोपियों में से एक युवक पप्पू राजवाड़े को बुलेट पर बैठाकर पेट्रोल पंप के पास स्थित च्वाइस सेंटर ले गया। वहां से उसने फोन पे के जरिए 4000 रुपए निकलवाए और अपने पास रख लिए। इसके बाद आरोपी ने बुलेट का हॉर्न भी वहीं पर निकलवा लिया और अपने पास रख लिया।

वे वापस उसे कमोदा विहार के पास ले गया, यहां टेमसाय राजवाडे़ को दो युवकों ने रोक कर रखा था। टेमसाय राजवाडे़ के पास डीजे स्पीकर खरीदने के लिए रखे गए 48 हजार रुपए युवकों ने लूट लिया।

पप्पू राजवाडे़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 140(2), 3(5), 309(6) का मामला दर्ज कर लिया है।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...