मुख्यमंत्री साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। 


मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

Related News
thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...


thumb

जनगणना के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित 5 कर्मियों को न...

​भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आगामी जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आधिकारिक रूप से प्रा...


thumb

BSP के एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में रविवार रात एक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में जेसीबी लोडर में आग लग गई जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। चाल...


thumb

नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ...


thumb

हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण: भांजा निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए रचे गए अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस पूर...


thumb

दुर्ग संभाग में एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का सफल आयोजन

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा जिला न्यायालय, दुर्ग में दुर्ग संभाग के न्यायिक अधिकारियों हेतु एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार क...