खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खनिजों का अवैध परिवहन, 2 हाईवा जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा गस्त कर खनिजों का अवैध परिवहन करने संयुक्त कार्रवाई की गई। प्रदीप साहू के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 बीबी 7116 द्वारा ग्राम मनकी निवासी वाहन चालक पोषण लाल साहू द्वारा चूना पत्थर व गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। इसी तरह सौरभ सिंह ठाकुर के स्वामित्व के हाईवा सीजी 08 एएक्स 4456 द्वारा ग्राम जंतर निवासी वाहन चालक प्रीतराम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस लाईन राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्...

अंबिकापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स व बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब ...


thumb

22 घंटे चली ED की जांच: कारोबारी के ठिकाने से सोना-हीरे और कैश जब्त

दु्र्ग/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आ...


thumb

महिला आरक्षण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में घमासान, विपक्ष के वॉकआउट के ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई।...


thumb

अवैध रेत खनन पर सख्ती : नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभिय...


thumb

एयरलिफ्ट कर केरल से रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, उनके ग...

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी ...