खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्ड सामग्री, 2.5 लाख का माल कचरा गाड़ी में फेंका

अंबिकापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब 2.5 लाख रुपए की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई कर दुकान संचालक रमेश गुप्ता पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

खाद्य सामग्री को निगम के कचरा गाड़ी में डंप कराया। बस स्टैंड में प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। सीमित दुकानों के कारण यात्री बिना जांचे-परखे खाद्य सामग्री खरीदते हैं।
एक्सपायरी सामान की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी की। दो दिन पहले शहर के दो होटलों में भी छापेमारी की थी, जहां खाद्य सामग्री अवमानक पाए जाने पर कार्रवाई कर 25 हजार और 10 हजार का जुर्माना लगाया।
मनेंद्रगढ़, झगराखांड खोंगापानी में भी हुई कार्रवाई एमसीबी. जिले में सही दवा, शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मनेंद्रगढ़ की एक दुकान में एक्सपायरी विनेगर सिरप जब्त कर नष्ट किया गया, वहीं चाट दुकान में खाद्य रंग के उपयोग पर करीब 5 किलो सामग्री नष्ट कराई गई। गन्ना रस आइसक्रीम विक्रेताओं को साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
कॉस्मेटिक दुकानों और स्ट्रीट फूड पर भी विभाग की सख्ती सरगुजा जिले में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान चल रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जन स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है।
अभियान के तहत अंबिकापुर में विभिन्न कॉस्मेटिक प्रतिष्ठान हेमंत ट्रेडर्स, गौतम एजेंसी, डीसी. एंड संस और मित्तल सेल्स सहित 7 फर्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।

Related News
thumb

22 घंटे चली ED की जांच: कारोबारी के ठिकाने से सोना-हीरे और कैश जब्त

दु्र्ग/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आ...


thumb

महिला आरक्षण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में घमासान, विपक्ष के वॉकआउट के ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई।...


thumb

खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खनिजों का अवैध परिवहन, ...

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्...


thumb

अवैध रेत खनन पर सख्ती : नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभिय...


thumb

एयरलिफ्ट कर केरल से रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, उनके ग...

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी ...