सिगड़ी के धुएं से दम घुटा, दंपती और मासूम की मौत

सूरजपुर। जिले के चंदरपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में आदिवासी दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। पीएम आवास में जलाई गई सिगड़ी से निकले जहरीले धुएं के कारण तीनों का दम घुट गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी कवल सिंह गोंड (28) अपनी पत्नी कुंती (25) और बेटी ममता (3) के साथ घर में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में सिगड़ी जलाई थी। सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि दंपती के दो अन्य बच्चे प्रिंस (7) और प्राची (5) मंगलवार को ही अपने बाबा के घर ग्राम कोट चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। जिस आवास में परिवार रहता था, उसमें वेंटिलेशन की सुविधा नहीं थी, जिससे जहरीला धुआं बाहर नहीं निकल सका और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के असर से तीनों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Related News
thumb

खनिज सचिव का 11 जिलों को आदेश:रेत के अवैध खनन या परिवहन पर सीधे कले...

रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...


thumb

गैरहाजिरी पर सख्ती: जनगणना ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभ...


thumb

झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: युवती को तड़पा-तड़पाकर मारा, दोषी महि...

रायपुर । झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए इलाज करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में रायपुर कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुन...


thumb

बिलासपुर ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी: डिप्टी मैनेजर पति स...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अ...


thumb

बिलासपुर जोन में रेल व्यवस्था प्रभावित: 19 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी...

बिलासपुर । बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्...


thumb

जादू-टोना के शक ने बनाया हत्यारा: दो सगे भाइयों ने ली ग्रामीण की जा...

जगदलपुर । बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही ए...