आकाशीय बिजली गिरने से महासमुंद में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

महासमुंद। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमुड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से एक खपरेल मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बाधमुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवागन के मकान पर देर रात करीब 4 बजे अचानक बिजली गिर गई। इसके बाद घर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद और बागबाहरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सीट कवर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और अन्य घरेलू वस्तुएं जल चुकी थीं।
पीड़ित परिवार के अनुसार, आगजनी में करीब 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य पास के पक्के मकान में सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने भी शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्राम बाधमुड़ा के सरपंच एडिसन विजय ठाकुर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कोमाखान तहसीलदार मनीषा देवागन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पटवारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की जाएगी।

Related News
thumb

नागपुर के दो युवक गिरफ्तार: कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, कार से सं...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश क...


thumb

महिला अधिवक्ता की हत्या कर फेंका शव: चेहरा पत्थर से कुचला, अर्धनग्न...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलू...


thumb

साढ़े 6 लाख के 500-500 रुपये नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

कांकेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के...


thumb

नियमानुसार भंडारण नहीं, उर्वरक गोदाम सील, मेसर्स माँ शीतला कृषि केन...

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ 2026 में जिले के किसानों को सहकारी व निजी क्षेत्रों से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का वितरण सुगमता एवं प...


thumb

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 मौतें, ...

कोरबा । कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज र...