खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 2 माजदा वाहन जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने कुमरदा एवं डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी किनारे स्थित ग्राम मोतीपुर, नांदिया और धनगांव में निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम मोतीपुर स्थित शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत खनन कर लगभग 500 मीटर दूर पानी टंकी के पास करीब 18 ट्रिप रेत का अवैध भण्डारण किया गया था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध भण्डारण से रेत का परिवहन कर रहे 2 माजदा वाहनों को जप्त कर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द कर दिया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि मोतीपुर कुमरदा निवासी लोकेश निर्मलकर के स्वामित्व वाले माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 आरएल 7909, जिसे चालक रेखचंद चला रहा था, तथा शंकर देवांगन के स्वामित्व वाले माजदा वाहन क्रमांक सीजी 09 जेसी 0764, जिसे चालक सोमेश नायक संचालित कर रहा था, द्वारा अवैध रूप से भण्डारित रेत का परिवहन किया जा रहा था। दोनों प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त, निगरानी और सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

Related News
thumb

SSP का एक्शन मोड ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार...

बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...


thumb

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये क...

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...


thumb

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी की प्लानिंग, पत्नी-साली संग 6 घरों मे...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...


thumb

रायपुर कोर्ट में 100 पुलिसकर्मियों की दबिश, सरप्राइज चेकिंग में आरो...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 70 बोरी यूरिया पकड़ा...

सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...


thumb

रायपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत; मौसम विभाग ने हीटवेव का ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...