टिकट चेकिंग में बिलासपुर मंडल ने बनाया नया रिकार्ड

रायपुर/बिलासपुर। टिकटधारी यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा गाडियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी संदर्भ में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 7 मई  को मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अब तक की सर्वाधिक वसूली की गई।
उक्त दिनांक को टिकट चेकिंग अभियान से कुल 2147 मामलों से 14 लाख 53 हजार 645 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 1162 मामलों से 9,72,535 रूपये अनियमित टिकट के 683 मामलों से 3,67,245 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 40 मामलों से 4,280 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 246 मामलों से 1,07,935 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 16 मामलों से 1,650 रूपये शामिल हैं जो कि मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली है। इसके पूर्व 3 मई  को कुल 2112 मामलों से 14 लाख 28 हजार 542 रूपये की वसूली की गई थी।

Related News
thumb

SSP का एक्शन मोड ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार...

बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...


thumb

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये क...

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...


thumb

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी की प्लानिंग, पत्नी-साली संग 6 घरों मे...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...


thumb

रायपुर कोर्ट में 100 पुलिसकर्मियों की दबिश, सरप्राइज चेकिंग में आरो...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 70 बोरी यूरिया पकड़ा...

सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...


thumb

रायपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत; मौसम विभाग ने हीटवेव का ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...