साढ़े 6 लाख के 500-500 रुपये नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

कांकेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के लिए गैरकानूनी रास्ता अपनाया और अपने ही घर में 500-500 रुपये के नकली नोट छापने लगा। आरोपी का मकसद इन नकली नोटों को बाजार में चलाकर कर्ज चुकाना और जल्द अमीर बनना था, लेकिन बाजार में नकली नोट खपाने से पहले ही पुलिस ने आरोपी रोशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किया है।
कांकेर एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से आज शुक्रवार को सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट छापता था।
आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था, और जल्दी पैसे कमाने के लिए नकली नोट छापने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट बनाने की तकनीक और सामग्री उसे कहां से मिली। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था, या उसके साथ कोई और भी शामिल है। फिलहाल, आरोपी रोशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related News
thumb

नागपुर के दो युवक गिरफ्तार: कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, कार से सं...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश क...


thumb

महिला अधिवक्ता की हत्या कर फेंका शव: चेहरा पत्थर से कुचला, अर्धनग्न...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलू...


thumb

आकाशीय बिजली गिरने से महासमुंद में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

महासमुंद। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमु...


thumb

नियमानुसार भंडारण नहीं, उर्वरक गोदाम सील, मेसर्स माँ शीतला कृषि केन...

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ 2026 में जिले के किसानों को सहकारी व निजी क्षेत्रों से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का वितरण सुगमता एवं प...


thumb

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 मौतें, ...

कोरबा । कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज र...