सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए स्कूल शिक्षक की सेवाएं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने समाप्त कर दी हैं। यह शिक्षक आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में पदस्थ था। कार में छात्रा के साथ उसका वीडियो स्थानीय युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला सामने आया।
जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल की रात करीब 1 बजे कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल के किनारे एक कार खड़ी देखी, जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। युवकों ने दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर सरगुजा डीईओ ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को स्कूल से हटाते हुए उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया था। इसके बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। जांच टीम में बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल, सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य शामिल थे।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल ही है। साथ ही जंगल किनारे मिला वाहन भी उन्हीं का पाया गया, जब जांच टीम ने टीचर से बयान लिया तो वह यह स्पष्ट नहीं बता सका कि वह देर रात छात्रा के साथ जंगल में क्यों था।
जांच रिपोर्ट में कहा गया कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात पहुंचा है और शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने टीचर सुरेश कुमार जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने उनकी संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी।
बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...
बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...
सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...