रायपुर। वीआरवी फ़िल्म नागपुर के बैनर तले निर्देशक विजय गुमगांवकर तीजा के लुगरा पार्ट 2 लेकर दर्शकों बीच आ रहे है। फिल्म का मुहूर्त शॉट 12 फरवरी को रायपुर के एक निजी होटल में धूमधाम से लिया गया। यह फिल्म छत्तीसगढ़ में सुपरहिट रही। दूसरे प्रदेश में भी फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया। नागपुर में 50 दिन चला। दर्शकों की मांग को देखते हुए फिल्म का पार्ट 2 लेकर आ रहे है।
निर्देशक विजय ने बताया कि फिल्म नायक की भूमिका में करन खान, प्रकाश अवस्थी, जागृति सिन्हा पुष्पेंद्र सिंह ,पवन गुप्ता होंगे। वहीं बाकी कलाकारों का चयन जल्द शूटिंग प्रारंभ के पहले कर लिया जाएगा। फिल्म में जाने माने सुपर हिट फिल्मों के संगीतकार सुनील सोनी संगीत की बागडोर संभाल रहे है।
गीतकार पीसी लाल यादव,मौनी लाला और विजय राजन का होगा। फ़िल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी, सह निर्माता कुंदन मारकर, ज्ञानेश मदनकर, सीमा दीनेश धोपे, अमित जैन, नरेंद्र भोयर होंगे। निर्देशक विजय गुमगावकर जिन्हे जी विजय के नाम से जाना जाता। इन्होंने तीजा के लुगरा 1 भी निर्देशित की थी,जो काफी सुपर हिट रही। फिल्म छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र में भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। नागपुर में 50 दिन पूरे किए, जो अब तक किसी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म का किसी दूसरे प्रदेश में फ़िल्म का चलना अपने आप मे एक रिकॉर्ड है।
फ़िल्म के सहायक निर्देशक संतोष फुडे एवं संतोष सारवा होंगे। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह जानकारी फिल्म के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार दी। फिल्म का प्रदर्शन तीजा त्योहार के आसपास रिलीज होने की संभावना है।
इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म बिरादरी से सभी मुख्य कलाकारों ने शिरकत की। इस खास मौके पर संतोष जैन, मनोज वर्मा, योगेश अग्रवाल, मोहन सुंदरानी, रॉकी दासवानी, अलख राय, पवन गुप्ता उपस्थित रहे।
लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख 26 फरवरी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद ...
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26...
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आज (16 फरवरी) को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की और अभिनेता क...
90 के दशक में जवां दिलों की धड़कन में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अभिनय की दुनिया छोड़ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी ह...
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पर खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ...
सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan Marriage) ने दूसरी शादी कर ली है।