SSP का एक्शन मोड ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार, 513 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप


बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए अब बिलासपुर में कोई जगह नहीं बची है। एसएसपी रजनेश सिंह के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ऐसा ‘एक्शन मोड’ दिखाया है कि असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों/प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
सड़कों पर उतरा पुलिस का अभियान, बदमाशों में दहशत
अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों, शराबखोरों, निगरानी बदमाशों और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चलने वालों को टारगेट किया। कई जगहों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों की “खातिरदारी” भी की और उठक-बैठक कराकर सरेआम माफी मंगवाई, ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रहे।
थाना सिविल लाइन में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 और धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई की गई।
थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हुए।
थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 मामले सामने आए।
थाना सरकंडा में सबसे अधिक कार्रवाई दर्ज की गई, जहां धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 और आर्म्स एक्ट के 15 मामलों में कार्रवाई हुई।
थाना कोनी में धारा 151 का 01 मामला, चकरभाठा में धारा 151 के 13 और आर्म्स एक्ट का 01 मामला तथा सिरगिट्टी में धारा 151 के 03 और आर्म्स एक्ट के 04 मामलों में कार्रवाई की गई।
पुलिस का एक्शन अवतार और सख्त संदेश
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों, हथियार लेकर घूमने वालों और दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का स्पष्ट संदेश है—“या तो सुधर जाओ, वरना सड़कों पर ही हिसाब होगा।”
शहर में लौट रहा भरोसा, लोगों ने ली राहत की सांस
लगातार बढ़ती चाकूबाजी, सड़क पर हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि इस अभियान से शहर में डर नहीं, बल्कि कानून का राज मजबूत हो रहा है।

Related News
thumb

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये क...

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...


thumb

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी की प्लानिंग, पत्नी-साली संग 6 घरों मे...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...


thumb

रायपुर कोर्ट में 100 पुलिसकर्मियों की दबिश, सरप्राइज चेकिंग में आरो...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 70 बोरी यूरिया पकड़ा...

सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...


thumb

रायपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत; मौसम विभाग ने हीटवेव का ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...