नारसापुर के फड़ मुंशी ने 70 परिवारों को तेंदूपत्ता तोडऩे नहीं दिया

बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत नारसापुर गांव के फड़ मुंशी की लापरवाही के कारण लगभग 70 परिवारों को तेंदूपत्ता तोडऩे नहीं दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फड़ मुंशी ने अधिक काम होने तथा अपने ट्रैक्टर को रेती और मिट्टी ढुलाई जैसे निजी कार्यों में लगाए रखने का हवाला देकर पत्ता तुड़ाई बंद करा दी। इसके चलते बड़ी मात्रा में पत्ता जंगल में ही खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्षों बाद जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू होने से उनके चेहरे पर खुशी लौटी थी और उन्हें रोजगार व अतिरिक्त आय की उम्मीद जगी थी, लेकिन प्रबंधक एवं फड़ मुंशी की लापरवाही ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पत्ता नहीं टूटने से कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नारसापुर के ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर तेंदूपत्ता तुड़ाई शुरू कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को रोजगार और उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके।

Related News
thumb

SSP का एक्शन मोड ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार...

बिलासपुर।शहर की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों, चाकू लेकर दहशत फैलाने वालों, शराब पीकर उत्पात मचाने वालों और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए...


thumb

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति : केंद्र सरकार की 37,500 करोड़ रुपये क...

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में सतही(सरफेस) कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा दे...


thumb

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी की प्लानिंग, पत्नी-साली संग 6 घरों मे...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने स...


thumb

रायपुर कोर्ट में 100 पुलिसकर्मियों की दबिश, सरप्राइज चेकिंग में आरो...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिस जव...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित 70 बोरी यूरिया पकड़ा...

सीतापुर। सरगुजा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपसंचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवा...


thumb

रायपुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से राहत; मौसम विभाग ने हीटवेव का ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछ...