बिलासपुर। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मुंगेली नाका निवासी 26 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी राकेश मित्तल बताया और क्रेडिट कार्ड ऑफर की जानकारी दी।
इसके बाद ठग ने युवती को पे-जैप
ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और लिमिट सेट करने के बहाने ओटीपी मांगा। जैसे ही युवती
ने ओटीपी साझा किया, उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन होने लगे। शिकायत के
अनुसार, 16 और 17 मार्च को कुल 49,416 रुपये और 55,593 रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं,
जिससे करीब 1.05 लाख रुपये की ठगी हुई। बाद में अन्य ट्रांजेक्शन जोड़कर कुल नुकसान
लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया। घटना की जानकारी युवती को तब हुई जब उसके मोबाइल
पर ट्रांजेक्शन मैसेज आया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...