पारिवारिक विवाद में पत्नी की टंगिया मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कविराज टोलागांव की है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार 4 मई की सुबह करीब 6 बजे पूर्णिमा पारधी शौचालय की ओर जा रही थी, तभी उसका पति रंजीत पारधी (38 वर्ष) टीवीएस मोपेड से वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के तीन बच्चे हैं और पिछले लगभग एक वर्ष से पत्नी अपने पति से अलग रह रही थी। इसी पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

सुबह 6:40 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोपेड और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related News
thumb

भगवान गौतम बुद्ध के विचार एवं संदेश आज भी प्रासंगिक : उप मुख्यमंत्र...

राजनांदगांव । उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी छिरपानी परिसर शेड डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के भूमि पूजन एवं बुद्ध पूर्णिमा स...


thumb

धमतरी युवा फेस्ट में बड़ा हादसा, सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान मंच ...

धमतरी। धमतरी जिले में आयोजित इंटर कॉलेज युवा फेस्ट के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। आदिवासी धुन पर डांस प्रस्तुति के समय मंच...


thumb

रायपुर में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 400 सिलेंडर जब्त

रायपुर। राजधानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की छापेमारी में अब तक करीब 400 गैस स...


thumb

दुर्ग में अवैध हुक्का बार पर छापा, 6 गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छापेमारी की और कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रव...


thumb

बिलासपुर में युवती से 1.5 लाख की ठगी

बिलासपुर। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी ...