धमतरी युवा फेस्ट में बड़ा हादसा, सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान मंच गिरा

धमतरी। धमतरी जिले में आयोजित इंटर कॉलेज युवा फेस्ट के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। आदिवासी धुन पर डांस प्रस्तुति के समय मंच अचानक ढह गया, जिससे वहां परफॉर्म कर रही छात्राएं नीचे गिर गईं। यह घटना धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में हुई, जहां जिले और आसपास के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इस फेस्ट में 30 से अधिक विधाओं में प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रस्तुति के दौरान मंच पर काफी छात्राएं मौजूद थीं और उसी दौरान अचानक मंच का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंच गिरते ही छात्राओं के नीचे गिरने का दृश्य देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। फिलहाल किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...