दुर्ग। जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छापेमारी की और कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध हुक्का बार संचालन और अवैध शराब बिक्री से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। भिलाई के चरोदा स्थित विजय शांति हाईट्स में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुरानी भिलाई पुलिस ने फ्लैट नंबर 23 पर छापा मारा, जहां छह युवक अवैध रूप से हुक्का पीते और पिलाते हुए पकड़े गए। मौके से हुक्का पॉट, फ्लेवर, पाइप और अन्य उपकरण सहित कुल 13,215 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि
फ्लैट में बिना अनुमति हुक्का संचालन कर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। सभी आरोपियों
के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम
के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल जैन
(23), हर्ष जैन (26), रौनक जैन (27), हिमांशु वर्मा (28), उज्जवल चतुर्वेदी (28) और
आयुष सिंह (27) शामिल हैं। पुलिस ने अन्य मामलों में भी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई
करते हुए अतिरिक्त आरोपियों को पकड़ा है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों
पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
राजनांदगांव । उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी छिरपानी परिसर शेड डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के भूमि पूजन एवं बुद्ध पूर्णिमा स...
धमतरी। धमतरी जिले में आयोजित इंटर कॉलेज युवा फेस्ट के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। आदिवासी धुन पर डांस प्रस्तुति के समय मंच...
रायपुर। राजधानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की छापेमारी में अब तक करीब 400 गैस स...
बिलासपुर। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी ...
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना लालबाग ...