बिलासपुर । बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच आपस में ही झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद पर युवक ने दूसरे युवक को सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी प्रवीण खाण्डे प्राइवेट जॉब करता है। वह रविवार को अपने मोहल्ले के युवकों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सरकंडा क्षेत्र के चिल्हांटी स्थित शनि मंदिर के पास गया था। यहां नदी किनारे बैठ युवकों ने खाना बनाने की प्लानिंग की थी।
मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद फिर खूनी संघर्ष इस दौरान युवक पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शाम करीब 4 बजे सावन साव उर्फ पोल्टू ने किसी बात को लेकर हरीश महिलांगे से विवाद करने लगा। वह गंदी-गंदी गाली देने लगा तो हरीश उसे गाली देने से मना किया। इतना सुनते ही सावन भड़क उठा। फिर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने के लिए रखे चाकू से हरीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल युवक को सिम्स में कराया भर्ती इस हमले में हरीश महिलांगे के चेहरे, माथे और नाक पर कई गंभीर चोटें आईं। वार इतने तेज थे कि उसका चेहरा खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद प्रवीण खाण्डे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से सावन साव को रोका गया।
इसके बाद घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा म...
भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एन्फोर्समेंट विभाग द्वारा विगत 15 दिनों के दौरान अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध व्यापक एवं सघन कार्रवाई अभियान चल...
दुर्ग। मंगलवार की दोपहर में जिले के कुम्हारी खपरी गांव स्थित एक मकान में एकाएक जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो ग...
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम न...
नारायणपुर । नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।...
बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार...