धमतरी । धमतरी में घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
यह घटना एक दिन पहले शहर के गणेश चौक पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ी है। उस मामले में भी थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया था। बाद में, कुछ युवक लाठी-डंडा और रॉड लेकर गणेश चौक निवासी सागर कसार के घर पहुंचे। उन्होंने सुमित कसार और दिलीप सोनकर के बारे में पूछताछ की और फिर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी
आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सदर दक्षिण वार्ड निवासी विजय सोनकर उर्फ मोनू (28), रामबाग निवासी अमन सोनकर (22), विंध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक निवासी विकास निर्मलकर (21), विंध्यवासिनी वार्ड निवासी योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर (27) और मराठापारा नाथुराम स्कूल के पास निवासी सोम त्रिपाठी (19) शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू और योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर के खिलाफ सिटी कोतवाली धमतरी में पहले भी मारपीट और धमकी से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश क...
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलू...
कांकेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के...
महासमुंद। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमु...
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ 2026 में जिले के किसानों को सहकारी व निजी क्षेत्रों से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का वितरण सुगमता एवं प...
कोरबा । कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज र...