सुकमा। छत्तीसगढ़ से नक्सल मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ बार्डर पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने खूंखार माओवादी लीडर हिड़मा को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी भी मारी गई है। साथ ही 4 अन्य माओवादी भी मारे गए हैं। मारे गये नक्सली लीडर हिड़मा पर छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में करीब एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा का इनाम घोषित था।
बता दें कि, यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में चल रही है। जहां बड़े केडर के 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर है।
मौके पर ग्रे-हाउंड फोर्स द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। अभी भी टीम मौके पर मौजूद है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम टेक शंकर भी शामिल है।
वहीं जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में मंगलवार सुबह से सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है।
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...