तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाईक सवार की हुई मौत

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची केशलूर चौकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
परपा पुलिस ओ मिली जनकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सुकमा की ओर से आ रहे बाइक चालक को सामने से अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें योगेश कुमार नाग पता सुकमा बताया जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद केशलूर चौकी की पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भिजवा दिया है। फिलहाल पुलकस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Related News
thumb

नागपुर के दो युवक गिरफ्तार: कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश, कार से सं...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश क...


thumb

महिला अधिवक्ता की हत्या कर फेंका शव: चेहरा पत्थर से कुचला, अर्धनग्न...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलू...


thumb

साढ़े 6 लाख के 500-500 रुपये नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

कांकेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के...


thumb

आकाशीय बिजली गिरने से महासमुंद में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

महासमुंद। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमु...


thumb

नियमानुसार भंडारण नहीं, उर्वरक गोदाम सील, मेसर्स माँ शीतला कृषि केन...

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ 2026 में जिले के किसानों को सहकारी व निजी क्षेत्रों से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का वितरण सुगमता एवं प...


thumb

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 मौतें, ...

कोरबा । कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज र...