बिलासपुर। बिलासपुर के मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट के मामले में बिल्हा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई बिल्हा मोड़ निवासी मनोज कुमार यादव (32 वर्ष) की शिकायत पर की गई है।
मनोज कुमार यादव ने 9 मई को बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास मिथलेश गेंदले ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने के लिए अवैध रूप से पैसे मांगता है। पैसे न देने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और ट्रक का सामने का कांच तोड़ दिया।
शिकायत के आधार पर बिल्हा पुलिस ने मुढ़ीपार निवासी आरोपी मिथिलेश गेंदले (28 वर्ष) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग और उपनिरीक्षक जीएल चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा म...
भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एन्फोर्समेंट विभाग द्वारा विगत 15 दिनों के दौरान अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध व्यापक एवं सघन कार्रवाई अभियान चल...
दुर्ग। मंगलवार की दोपहर में जिले के कुम्हारी खपरी गांव स्थित एक मकान में एकाएक जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो ग...
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम न...
नारायणपुर । नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।...
बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार...