मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में तोड़फोड़, फसल खराब होने से भड़के किसान

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने घुसकर परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है और प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा। घटना में प्रारंभिक तौर पर 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस मामले में प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी, एसडीएम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। टीम ने ग्रामीणों को समझाइश देकर हालात को बिगड़ने से रोका।

 फसल खराब होने से भड़के किसान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि मक्का प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट (वेस्ट) उनके खेतों तक पहुंचने से फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्लांट का घेराव कर दिया।


किसानों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही और नियमित निगरानी के अभाव में समस्या बढ़ती गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्लांट प्रबंधन समय रहते शिकायतों पर ध्यान देता तो हालात इस स्तर तक नहीं पहुंचते। 

तनाव के बीच भारी सुरक्षा तैनात

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...